Tuesday, December 7, 2010

mukti

कुछ कहने की इच्छा न होना
क्या कहता है
इच्छाओं या विचारों का चुक जाना
या कहने की क्षमता का खो जाना
या
इच्छाओं के जालों का
इस कदर गुम्फित हो जाना
कि
जाम लगे चौराहे सा
निरुपाए मस्तिष्क का
निढाल हो सो जाना
सोए हुए निढाल मस्तिष्क की संग्याशून्यता
एक दोराहे पर होती है
एक रास्ता कही नहीं ले जाता
दूसरा मुक्त कर देता है.     

1 comment:

  1. स्वागत है आपका इस अनोखी दुनिया मै, दोनो ही रच्नाये अपने आप मै अद्भुत है. ऐसे ही अच्छा अच्छा लिखते रहिये.

    ReplyDelete